{"_id":"56f824ed4f1c1bd154f1506e","slug":"businessmen-continue-to-oppose","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों का विरोध जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्सराफा व्यवसायियों का विरोध जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी के सतनी सराय स्थित आवास पर रविवार को सराफा कारोबारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को उत्पाद शुल्क तथा पैनकार्ड की अनिवार्यता को खत्म कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद शेखर ने राज्यसभा तथा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के माध्यम से लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
विगत एक पखवारे से अधिक दिनों से सर्राफा कारोबारियों द्वारा उत्पाद शुल्क तथा पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके लिए सराफा कारोबारियों ने अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज कराया। जिसमें रिक्शा चलाना, फल बेचने के साथ अर्धनग्र प्रदर्शन भी करना पड़ा। इसके बाद केंद्रीय वित्तमंत्री ने इस मुद्दे पर कोई विकल्प नहीं बताया।
जिससे नाराज व्यापारियों ने 10 अप्रैल तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय भी ले लिया है। बता दें कि इस बार की सराफा कारोबारियों ने होली भी नही मनाई। रविवार को सतनी सराय में बैठक में आगे की रणनीति पर भी विचार किया गया। जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी ने कहा कि हम अपनी बात राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के माध्यम से मोदी तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
अगर हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम उग्र आंदोलन कर इस काले कानून का विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर महामंत्री राधेश्याम वर्मा, नगर अध्यक्ष अजय सोनी, विनोद वर्मा, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, शिवहरि, विक्की बाबू, लल्लन जी, राकेश प्रकाश, विरेंद्र वर्मा, दशरथ वर्मा, मंटू वर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।