फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Business worth 150 crores affected by banks strike

बैंकों की हड़ताल से 150 करोड़ का व्यवसाय हुआ प्रभावित

Mon, 15 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Business worth 150 crores affected by banks strike
राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में स्टेट बैंक परिसर में प्रदर्शन करते बैंककर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सोमवार को बैंकों के निजीकरण के विरोध में आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले के सभी प्रमुख बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। एलडीएम अशोक पांडेय ने बताया कि बैंकों के बंद रहने से जहां 110 करोड़ का क्लीयरिंग व्यवसाय प्रभावित हुआ वहीं करीब 40 करोड़ के अन्य लेन-देन आदि के व्यवसाय पर भी असर पड़ा। सभी प्रमुख बैंकों के बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने अपने-अपने शाखाओं पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर बैंकों में सोमवार को हड़ताल रहा। हालांकि 13 मार्च को दूसरा शनिवार व 14 मार्च को रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहा और इस वजह से लगातार तीसरे दिन बैंकों के बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंककर्मियों ने कहा कि केंद्र एक के बाद एक बैंकों को मर्ज करते जा रहा है, लेकिन इन बैंकों के बकाया वसूली को लेकर कोई ठोस नीति नहीं है। हजारों करोड़ का बकाया डूब जाएगा। इसका नुकसान बैंक, उनमें काम करने वाले कर्मचारी और देश को हो रहा है। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश के कई बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके विरोध में बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

यह संगठन शामिल रहे हड़ताल में
बलिया। बैंकों की हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने किया था। इसमें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्लू) सहित नौ बैंक यूनियनें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी व बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों ने जताया विरोध
बलिया। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा पर बैंककर्मियों ने धरना एवं प्रदर्शन किया। इसमें बैंक की समस्त शाखाएं एवं सारे राष्ट्रीय की बैंकों ने पूर्ण सहयोग देते हुए एवं सरकार की निजीकरण की नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, विष्णु सिंह, मानस ठाकुर, वीपी सिंह, अनूप पांडेय, विवेक पांडेय, केएन उपाध्याय, आरके अग्रवाल आदि रहे। उधर, बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस मौके पर राजेश सिंह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, अशोक यादव, चंदन सिंह, मुकेश कुमार आदि रहे।

अधिकांश एटीएम के संचालित रहने से मिली राहत
बलिया। पिछले दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को बैंकों की हड़ताल का असर एटीएम पर छिटपुट ही रहा। हालांकि कुछ एटीएम जरूर बंद रहे लेकिन अधिकांश एटीएम पर पैसे की निकासी होने से लोगों को राहत मिली। एलडीएम ने बताया कि बैंकों की हड़ताल को देखते हुए एटीएम में पैसे रखने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उधर, इन दिनों शादी विवाह का मौसम नहीं होने और कोई बड़ा त्योहार नहीं होने के कारण भी एटीएम पर भीड़ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed