फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Burnt effigy of Chinese President, bowed to martyrs

चीन के खिलाफ लोगों का नहीं थम रहा गुस्सा

Sat, 20 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigy of Chinese President, bowed to martyrs
बलिया। गलवान घाटी के एलएसी पर भारत और चीन के जवानों के बीच हुए खूनी संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने को लेकर जिले के लोगों में गुस्सा बरकरार है। विभिन्न पार्टियों व संगठनों ने शनिवार को भी प्रदर्शन कर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। साथ ही चाइनीज सामान बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बेरुआरबारी: ब्लॉक के युवाओं ने बेरुआरबारी तिराहे पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया और चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया कि जवानों की शहादत का बदला चीन से लिया जाए। इस मौके पर राजेश, आलोक पासवान, बबुआ सिंह, सौरभ सिंह, सौरभ मिश्रा भोलू, शुभम तिवारी, विशाल मिश्रा, चंदन गुप्ता, कौशल ठाकुर, डॉ छोटे लाल गुप्ता आदि रहे। बैरिया: चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन खड़ा होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लोगों ने चीनी राष्ट्रपति के पुतले की पिटाई के बाद उसे सड़क पर लगे गंदे पानी में नहलाया। इस अवसर पर सीबी मिश्र, पारस नाथ वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, विश्राम दुबे, सुनील सिंह पप्पू, रमेश वर्मा आदि रहे। बेल्थरारोड: पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील के पास विरोध प्रदर्शन किया। शाहपुर अफगा में भाजपा नेता रामदंवर निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक नारे लगाए। कांग्रेस नेता मृत्युंजय शुक्ल के नेतृत्व में नेताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की अपील की।
विज्ञापन

सुखपुरा: चौराहे पर युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। युवाओं ने दुकानदारों से चीन निर्मित कोई सामान न बेचने का अनुरोध किया। इस मौके पर इशू सिंह, ऋषिकेश सिंह, आकाश, सौरभ, निर्मल, बृजेश, शैलेंद्र, राहुल, अभिषेक, ऋतुराज सिंह, सूरज यादव, अमित छोटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगरा बाजार में चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया। चीनी सेना के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर कुंदन मौर्य, गिरीश चौहान, जवाहर चौहान, मनोज कन्नौजिया, हृदय शंकर यादव, आशुतोष वर्मा, कमलेश चौहान, सत्येन्द्र चौहान, आकाश चौरसिया आदि रहे।

स्वदेशी जागरण मंच ने किया प्रदर्शन
चितबड़ागांव। चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर पीसीओ तिराहे के पास शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। इसके पूर्व पुतले को नगर पंचायत के मुख्य बाजार होते हुए स्टेट बैंक, गुदरी बाजार, रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर इत्यादि जगहों पर नारेबाजी करते हुए घुमाया गया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अजय सिंह, पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, मोतीचंद गुप्ता, धीरेंद्र तिवारी परमानंद पांडेय, नारायण मिश्रा, आनंद मिश्रा, दीपक तिवारी, प्रमोद पांडेय आदि रहे। लालगंज: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुरली छपरा ब्लॉक के अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व कांग्रेस पदाधिकारियों ने राम जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों को नमन किया। साथ ही चीन के राष्ट्रपति जिंगपिंग का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मौके पर अलखदेव सिंह, हरिशंकर सिंह, गुडडू सिंह, रामजी यादव, उपेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, सनी सिंह, झगरु राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed