{"_id":"5eff64cb8ebc3e4316321a2d","slug":"burglars-carried-out-the-theft-at-five-places-in-one-night-ballia-news-vns5337739184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया
सुखपुरा क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह के घर म?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। जिले के सिकंदरपुर और सुखपुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात छह स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। इन वारदातों में चोर लाखों का सामान उठा ले गए। सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह के घर चोर छत के रास्ते से घुसे और ऊपर के कमरे की खिड़की में लगे ग्रिल को उखाड़ दिया। चोर दो लाख अस्सी हजार रुपये नगद सहित पांच लाख से अधिक के गहने उठा ले गए। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग छत पर गए तो कमरे में गोदरेज की अलमारी सहित चार बक्सा व चार-पांच सूटकेस टूटे हुए पड़े थे। बृजनाथ सिंह ने पुलिस को सूचना दी। बृजनाथ सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग नीचे अपने-अपने कमरों में रहते हैं। ऊपर के कमरे में छोटे भाई विनय कुमार सिंह जो हावड़ा में पार्षद हैं का सामान रखा है। वे हावड़ा में रहते हैं और जब गांव आते हैं तो कमरा खोलते हैं अन्यथा वह बंद ही रहता है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने की जांच की जा रही है, शीघ्र ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
करनई गांव निवासी मनजी ठाकुर व मोहन ठाकुर के मकान में सेंध लगाकर चोरों ने गेहूं, चावल की कई बोरियां ,कपड़े व अन्य हजारों रुपयों के कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने बगल में स्थित शनि वर्मा के मकान के छत से होकर आंगन में उतरने के बाद मुख्य दरवाजा खोल दिया और नगद एक हजार रुपये सहित मोबाइल व और अन्य कीमती सामान लेकर चलते बने। प्राथमिक विद्यालय के समीप राजभर बस्ती में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों के जाग जाने के कारण चोरों को भागना पड़ा। सिकंदरपुर : बरवा चट्टी पर गुरुवार की रात चोरों ने दो गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बरवा गांव निवासी मुसाफिर गुप्ता की दुकान बरवा चट्टी पर चाय पकौड़ी और समोसे की है। गुरुवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा है और उसमें रखा रिफाइंड तेल, मैदा व बर्तन आदि गायब हैं। वहीं बगल में बरवा गांव निवासी हरिहर राम की साइकिल मरम्मत व जूते चप्पल की दुकान है, उनके भी दुकान का ताला टूटा था और साइकिल के छोटे-छोटे पार्ट गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।