फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Burglars blow cash and jewelry

चोरों ने उड़ाए नगदी और गहने

Wed, 09 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Burglars blow cash and jewelry
बेरुआरबारी। खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करम्मर में मंगलवार की रात एक घर के पीछे से छत के सहारे घर में प्रवेश कर चोरों ने कमरे रखे लाखों के गहने व हजारों रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

करम्मर निवासी राजबहादुर सिंह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सो रहे थे। इसी बीच चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर गए और तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, चांदी का पायल, पांच हजार नकद, दस साड़ी, कपड़ा व कम्बल आदि समान चुरा ले गये। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को भोर में करीब तीन बजे हुई। गृह स्वामी जब घर के अंदर का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की रात राजबहादुर सिंह घर पर अकेले ही थे। परिवार के सभी महिला व पुरुष सदस्य रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed