{"_id":"611167838ebc3e769d17b674","slug":"bullock-cart-procession-of-congress-in-ballia-ballia-news-vns6052174173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-31 पर की धान की रोपाई, बैलगाड़ी जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बेल्थरारोड/बैरिया। चौरीचौरा कांड के 100 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसियों ने सोमवार को जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैरिया कस्बा से गुजरने वाले एनएच-31 पर बने गड्ढों और जलजमाव में धान रोपा। पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
बैरिया स्थित कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र की अध्यक्षता में बैठक कर प्रदेश और केंद्र सरकार के नाकामियों पर कार्यकर्ताओं ने भड़ास निकाली। नगर भ्रमण के बाद शहीद स्मारक पर पहुंचकर फूलमाला चढ़ाई। शहीदों को नमन किया गया। जुलूस में पीयूष मिश्रा, विश्वकर्मा शर्मा, अरविंद तिवारी, प्रभात सिंह, संतोष सिंह, पारसनाथ वर्मा, जयप्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। एचएन सिंह चंदेल ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के विरोध स्वरूप बैलगाड़ी का जुलूस निकालकर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद रिया तिराहा स्थित मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बेल्थरारोड में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस कुंडल ढाला से निकाला। मालगोदाम रोड, रेलवे चौराहा, मुख्य मार्ग, त्रिमुहानी होते हुए तहसील पहुंचा। कांग्रेस नेता आनंद जोशी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के कार्यकाल में मध्यम और गरीब तबके के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अतुल प्रकाश सिंह यादव, कोकिल राम, लालू राम मिर्धा समेत भारी संख्या में कांग्रेसी जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।