{"_id":"5705515d4f1c1ba16ac8112c","slug":"bullion-traders-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों ने दी गिरफ्तारी, केंद्र को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों ने दी गिरफ्तारी, केंद्र को कोसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने दी गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण कारोबारियों ने बुधवार को जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचे कारोबारियों ने करीब एक घंटे तक केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। आंदोलन स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों के सामने कारोबारियों ने गिरफ्तारी के लिए सूची प्रस्तुत की। एडीएम केपी सिंह ने सभी 169 कारोबारियों की गिरफ्तारी के बाद रिहाई की भी घोषणा की।
लक्ष्मी मार्केट से निकाले गए जेल भरो आंदोलन जुलूस का नेतृत्व स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी ने किया। धरना स्थल पर कहा कि केंद्र सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गरीबों के लिए खाई खोदने का काम किया है। सराफा कारोबार में अगर कोई मजदूर पूरे दिन भी काम करता है तो उसे उत्पाद शुल्क देना पड़ेगा। इससे गरीबी से जूझ रहे कारोबारियों की रोजी, रोटी पर असर पड़ेगा।
कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों के पास अकूत संपत्ति है, फिर भी अधिकांश मंत्री हैं, जो अपना रिटर्न तक दाखिल नहीं करते। अगर करते होंगे तो करोड़ों की संपत्ति को बचाने के लिए तमाम रास्ते अपनाते होंगे। केंद्र सरकार ने गरीबी दूर करने की दिशा में अब तक कोई बड़ा कार्य नहीं किया है। बल्कि गरीबों की रोजी-रोटी पूंजीपतियों से मिलकर छीनने का कार्य किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री राधेश्याम वर्मा, विनोद वर्मा, अजय सोनी, अरविंद गांधी, प्रदीप गुप्ता, पप्पू वर्मा, सुनील कुमार, विक्की वर्मा, मुनटुन वर्मा, विरेंद्र वर्मा, बनारसी प्रसाद सर्राफ, लल्लन वर्मा, गोपालजी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।