फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozer Action taken encroachment in Ballia fleeing people caught fine imposed face opposition

Bulldozer Action : अतिक्रमण कर रहे लोगों से पुलिस की नोकझोंक, भाग रहे लोगों को पकड़ा; वसूला गया जुर्माना

Sat, 07 Dec 2024 08:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 08:38 PM IST
सार

Ballia News : यूपी के बलिया में शहर के प्रमुख इलाकों में अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बुलडोजर से अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दाैरान अधिकारियों और पुलिस टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Bulldozer Action taken encroachment in Ballia fleeing people caught fine imposed face opposition
बलिया में शहरी क्षेत्र में चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया शहर के टीडी काॅलेज चौराहा व चित्तू पांडेय चौराहा से मालगोदाम चौराहा तक शनिवार को नगर पालिका का पीला पंजा अतिक्रमणाकारियों पर चला। इस दौरान करीब 13 दुकानों से नपा ने 16500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसमें देशी शराब की दुकान से 5000 व चाय की दुकान से 500 रुपये वसूली भी शामिल है।

विज्ञापन


शनिवार को जिला व ना प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया गया। सड़क की पटरियों पर अवैध तरीके से किए गए निर्माण को भी हटा दिया और चालान काट जुर्माना वसूला। नपा का बुलडोजर ने कई स्थानों पर जमकर तोड़फोड किया। छह से अधिक दुकानों के सामने लगे टीन शेड को हटाया। 
विज्ञापन




माॅल के सामने खड़े वाहनों का चालान किया। इस दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों से तोड़फोड़ किए जाने को लेकर विरोध भी झेलना पड़ा। अभियान के दौरान एडीएम देवेंद्र कुमार, प्रशिक्षु एसडीएम, सीओ सीटी गौरव कुमार शर्मा, कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह के अलावा नपा के ईओ सुभाष कुमार जेई शशि प्रकाश, एई नीरज कुमार, अहमद नदीम, अर्जेश मिश्रा, भारत भूषण मिरा, अभिनव कुमार, सुनील चौरसिया, प्रवीण कुमार, अनिल राम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान शुरु होते ही मची अफरातफरी, नोकझोंक भी हुई
नगर पालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुबह 11 बजे टीडी काॅलेज से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। कर्मियों ने सड़क के दोनों ओर स्थापित दुकानों के बाहर निकले टीन शेड सहित अन्य अतिक्रमण आदि को तोड़ दिया। अभियान को लेकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और दुकानों के आगे निकले टीन शेड़ को खुद ही हटाने लगे। 

इस दौरान एक अधिवक्ता दुकानदार द्वारा अतिक्रमण का विरोध करते हुए अधिकारियों से खुद दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को हटाने का समय की मांग करने पर अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए एक दिन का समय दिया। छह से अधिक दुकानों के टीन शेड व पक्का चबुतरा तोड़ा। 

उसके पश्चात नपा कर्मचारी चित्तू पांडेय से स्टेशन रोड़ होते मालगोदाम तक अतिक्रमण को हटाया। हाल ही में दोनों तरफ नाला निर्माण होने से अतिक्रमण नहीं मिला। इंदुमार्केट व आसपास के मार्केट के सामने खड़े वाहनों को पार्किग में खड़ी करने की चेतावनी दी, अन्यथा मार्केट मालिक पर कार्रवाई को चेताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed