फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Buchiya Devi took oath as chairman

Ballia News: बुचिया देवी ने ली चेयरमैन पद की शपथ

Wed, 14 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Buchiya Devi took oath as chairman
बलिया। नगर पंचायत मनियर में हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित चेयरमैन बुचिया देवी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को मनियर इंटर काॅलेज के सभागार में हुआ। एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने चेयरमैन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर विधायक केतकी सिंह ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि गठबंधन की यह जीत विधानसभा चुनाव 2027 की दशा व दिशा तय करने का संकेत है। कहा कि पीडीए का विलाप करने वाले दूर तक दिखाई नहीं देंगे। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि जिस तरह मनियर की जनता ने जिस विश्वास के साथ प्रचंड बहुमत से बुचिया देवी की जीत दर्ज कराई है। उसी विश्वास के साथ मैं मनियर का विकास कराया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह, कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, सुरेन्द्र सिंह, शिवशंकर चौहान, अभय सिंह, कंचन सिंह समेत 14 वार्ड के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed