फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bsp state president in ballia

आगामी विस चुनाव की तैयारी में पूरी शिद्दत से जुट जाएं कार्यकर्ता: भीम राजभर-

Mon, 07 Jun 2021 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
bsp state president in ballia
बेल्थरारोड। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी शिद्दत से जुट जाएं। रविवार की शाम सोनू फरसाटारी के आवास पर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे राजभर ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। उन्होंने सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने गत दिनों संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बावजूद प्रमाण पत्र दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। जनता वर्तमान सरकार के कुशासन से आजिज हो बसपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। क्योंकि जनता समझ चुकी है कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के रास्ते पर चलते हुए बसपा सर्व समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लामबंद हो विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जुट जाने की अपील की। इस मौके पर सत्यप्रकराश जायसवाल, शैलेंद्र महाराज, लल्लन राम, दिलीप भारती, कामरान, शमशेर, विजेन्द्र भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed