फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP leader lashed out at the government

प्रदेश में अराजकता का माहौल

Tue, 06 Jan 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 06 Jan 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
BSP leader lashed out at the government
कांग्रेस का दामन छोड़ बसपा में शामिल होने के बाद लखनऊ से सीधे बलिया पहुंचे पूर्व सांसद बब्बन राजभर का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अंबेडकर संस्थान में भी बसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सांसद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मूर्ति पर माला पहनाया। कहा कि सूबे में अराजकता का माहौल है।

  कहा कि वहीं कांग्रेस भी अपने कारनामों के चलते लोगों के दिल से मिट सी गई है। ऐसे में बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा के बढ़ते जनाधार में रुकावट पैदा करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के समय में अपराधी जेल के सलाखों के पीछे होते थे लेकिन आज अपराधी खुलेआम घूम रहे है, जिसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर छट्ठू राम, संजय उपाध्याय, सुरेंद्र राम, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदलराम, डा. मदन राम, छोटेलाल राजभर, महफूज आलम, ओमप्रकाश भारती, संजय राव, बीरबल राम, सतीश धुसिया, संजय चौहान, खुदी पठान, मो. आलम, बब्लू गोंड सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार पूर्व सांसद का बेल्थरारोड पर बसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगरा, गड़वार, होते हुए बलिया पहुंचे तथा अंबेडकर संस्थान पर कार्यकर्ताआें की बैठक को संबोधित किया। श्री राजभर का काफिला बांसडीह, सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाम बेल्थरारोड पहुंचा। इस दौरान मास्टर इरशाद, निर्भय सिंह, देवेंद्र राजभर, राजाराम, अरविंद कुमार समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed