फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA suspended the in-charge headmaster

बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

Fri, 10 Sep 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
BSA suspended the in-charge headmaster
बलिया। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की संस्तुति के आधार पर बीएसए शिव नारायन सिंह ने शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय, बाबू के पुरा हजौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापक को ब्लाक संसाधन केंद्र, पकवाइनार से संबद्ध किया गया है। साथ मामले की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी, बेलहरी लालजी शर्मा को दी है और 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों मंडलीय समन्वयक (एमडीएम) राजेश कुमार शाह ने शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के 06 विद्यालयों में प्रेरणा निरीक्षण एप पर ऑनलाइन निरीक्षित बिंदुओं के अनुरूप किए गए निरीक्षण की आख्या जारी की थी, जिसमें प्राथमिक विद्यालय बाबू के पूरा हजौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र भारती को दोषी माना था। इस बाबत मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने बीएसए शिव नारायण सिंह को पत्र लिखकर संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति की थी, वहीं अन्य स्कूलों में पाई गई कमियों का निराकरण कराते हुए एक सप्ताह में आख्या मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed