फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA sought report from Block Education Officers

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
BSA sought report from Block Education Officers
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आश्रितों को लेकर शासन गंभीर है। शासन के स्पष्ट आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवनारायण सिंह एक्शन मोड में आ गये है। उम्मीद है कि दिवंगत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आश्रितों को न सिर्फ नियुक्ति, बल्कि सभी देयकों का भुगतान भी 31 अगस्त तक हो जायेगा। बीएसए ने समस्त खंड शिक्षाधिकारियों से पूछा गया है कि कितने शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मामले का निस्तारण किया जा चुका है। कितने मामले अब तक लंबित है ? इस मामले में सूचना भी मांगी गई थी, लेकिन आप द्वारा न तो सम्बंधित मामलों का निस्तारण किया गया, न ही अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया जा रहा है। प्रकरण में शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बार-बार पूछताछ की जा रही है। बावजूद इसके आप द्वारा सूचना देने में शिथिलता बरती जा रही है, जो अत्यन्त खेदजनक है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से दिवंगत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की रिपोर्ट तत्काल तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed