फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother-in-law stabbed brother-in-law for dowry

दहेज के लिए जीजा ने साले को मारा चाकू

Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law stabbed brother-in-law for dowry
सहतवार। दहेज के रुपयों को लेकर हुए विवाद में त्रिकालपुर में एक युवक ने अपने साले को चाकू घोप कर घायल कर दिया गया। घायल युवक ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। त्रिकालपुर निवासी दीपक कुमार सिंह 18 वर्ष पुत्र नर्वदेश्वर सिह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि हल्दी थाना क्षेत्र के पुरास निवासी मेरे जीजा अपने पिताजी के साथ शुक्रवार की रात्रि हमारे घर आये और पैसा माँगन लगे। पैसा देने से इंकार करने पर भद्दी-भद्दी गालिया देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे। जब मैं विरोध किया तो चाकू से मारकर घायल कर दिया और भाग गये। इसके पहले भी आरोपी मेरे छोटे भाई दीपू सिंह को मारपीट कर बुरी घायल कर चुकें है। तब गांव के कुछ सम्मानित लोगों के हस्तक्षेप के बाद सुलह समझौता हुआ था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने तहरीर मिली है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घायल को चिकित्सकीय उपचार और परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को शीध्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed