फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bridge under construction fell victim to corruption

Ballia News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया निर्माणाधीन पुल

Tue, 10 Oct 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bridge under construction fell victim to corruption
क्षेत्र के फिरोजपुर में मगई नदी पर पुल का बीम गिरने को लेकर सेतु निगम लीपापोती में जुट गया है। भले ही अधिकारी इसका दूसरा कारण तलाश रहे हैं लेकिन सच्चाई है कि मानक की अनदेखी से ही बीम गिरा है। सेतु निगम द्वारा नरहीं में बनाए जा रहे पुल में कुछ दिनों पहले दरार सामने आने पर उसे सीमेंट लगाकर छिपाया गया है, जो कभी खतरनाक हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

दो दिनों पहले सोहांव ब्लॉक के फिरोजपुर में मगई नदी पर निर्माणाधीन पुल का 83 फुट लंबा बीम शटरिंग हटाते ही नीचे गिर पड़ा। इसके बाद से ही सेतु निगम के अफसर लीपापोती में जुट गए। पहले तो रात में ही मलबा हटाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण अफसर व कर्मियों को वापस लौटना पड़ा। वहीं यह भी सवाल उठता है कि ढलाई के तीन सप्ताह बाद जब शटरिंग हटा तो बीम कैसे गिरा। अधिकारी बेयरिंग लॉक टूटने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन अगर बीम की ढलाई में सभी सामग्री सही होता तो उसके गिरने का सवाल ही नहीं पैदा होता। क्योंकि कई बार पुल के मरम्मत में बेयरिंग भी बदला जाता है। उधर, करीब तीन सप्ताह पहले इसी नदी पर नरही गांव के सामने सेतु निगम की ओर से बनवाए जा रहे पुल में ग्रामीणों ने दरार देखा तो सहम गए। मौके पर पहुंचे सेतु निगम के अफसरों ने तथ्यों को छिपाने के लिए दरार को सीमेंट लगाकर ढक दिया जो आज भी दिख रहा है। बताया जाता है कि दोनों ही पुल के निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है जिसका परिणाम बीम का गिरना रहा। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed