फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bridegroom

बरात निकलने से पहले दूल्हा

Thu, 10 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bridegroom
बलिया। बरात निकलने से पहले दूल्हा अचानक गायब हो गया। खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी जब दूल्हे का पता नहीं चला तो बरात में शामिल होने के लिए आए मेहमान वापस घरों को लौट गए। उधर, दूल्हे के परिजनों ने पुलिस पर दूल्हे को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि दूल्हा फरार हो गया है। घटना के बाद वर व कन्या पक्ष दोनों में मायूसी छा गई। फेफना थाना क्षेत्र के अंजोरपुर निवासी युवक की शादी उसकी ननिहाल सागरपाली गांव में थी। बरात सुखपुरा जाने वाली थी। बुधवार को परिजन बरात की तैयारी में जुटे थे। परछावन के समय दूल्हे की खोज होने लगी लेकिनि उसका पता नहीं चला। उधर, परिजनों ने पुलिस पर दूल्हे को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। फेफना थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने कहा कि अंजोरपुर गांव निवासी युवक सीआरपीएफ का जवान है। वर्तमान में उसकी छत्तीसगढ़ में तैनाती है। युवक के खिलाफ वहीं एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसकी शादी की खबर छत्तीसगढ़ पुलिस को लग गयी। पुलिस टीम युवक की तलाश में बलिया पहुंची थी। इसकी जानकारी होने पर युवक फरार हो गया। उसे पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed