यूपी: दूल्हे को नशे में देख दुल्हन का शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात
आरोप है कि बराती पक्ष के लोगों के साथ दूल्हा भी नशे में था। इस दौरान लड़कियों से छीटाकांशी के बाद घराती-बराती में मारपीट भी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शराब पीकर हुए बवाल और दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से इनकार दिया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। आखिर में बरात को बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को शादी थी, जहां बरात आई थी। सभी तरह के कार्यक्रम दिन में ही आयोजित थे। बताया जाता है कि द्वारपूजा के बाद गुरहथी के दौरान लड़कियों से छींटाकशी को लेकर घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई। चर्चा है कि बराती पक्ष के लोगों के साथ दूल्हा भी शराब के नशे में था।
यह बात दुल्हन को नागवार लगी और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं बन पाया। आखिरकार बरात लौट गई। इस मामले में तरह-तरह की चर्चा भी व्याप्त है। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं और न ही थाने पर कोई पंचायत हुई थी। कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।