फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brick and stone fiercely, seven injured in ballia

बलियाः जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले ईंट और पत्थर, सात घायल 

Thu, 15 Apr 2021 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Brick and stone fiercely, seven injured in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। तीन लोगों की स्थिति नाजुक को देख चिकित्सकों उन्हें ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एक पक्ष के वशिष्ठ सिंह की स्कॉर्पियो व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि शिवानंद सिंह के घर का दरवाजा और खिड़की भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जगदीशपुर निवासी शिवानंद सिंह एवं शिवकुमार राजभर में जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


एक पक्ष के शिवानंद सिंह (65), नवमी सिंह (60), वशिष्ठ सिंह (60 ), अमृता सिंह (22) तथा दूसरे पक्ष के शिवकुमार राजभर (40), डब्लू राजभर (35), शरफा देवी (35) जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी विक्रमाजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed