फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bolero driver was not taken forcibly by criminals

बोलेरो चालक को जबरिया नहीं ले गए थे अपराधी

Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bolero driver was not taken forcibly by criminals
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी भूपेंद्र पटेल की दुर्जनपुर में हुई हत्या के बाद अपराधियों ने बोलेरो व उसके चालक लालबाबू को असलहे के बल पर जबरिया नहीं ले गए थे। बल्कि बोलेरो चालक व हत्यारों के बीच हत्या को अंजाम देने से पूर्व ही प्लानिंग की गई थी। रास्ते में लाल बाबू के मोबाइल का सीम तोड़कर फेंक दिया गया था और सारे काल डिटेल डिलीट कर दिए गए थे। यह बातें रेवती एसएचओ शैलेश सिंह ने शनिवार को पूछताछ के बाद कही।
विज्ञापन

बता दें कि दुर्जनपुर गांव में शायर जगदम्बा मंदिर के नजदीक शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने नारायणगढ़ निवासी भूपेंद्र पटेल को दिनदहाड़े दौड़ाकर गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामजी पटेल की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्घ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी भगवती सिंह व बोलेरो चालक दुर्जनपुर निवासी लाल बाबू को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी प्रकाश पांडेय व सोनू सिंह ने भूपेंद्र पटेल को गोली मारी थी। वहीं आरोपी भगवती सिंह व उनके पुत्र यशवंत सिंह पर हत्या के लिए षडयंत्र रचने का आरोप है। जबकि बोलेरो चालक लालबाबू पर घटना में सहयोग करने का आरोप है। एसएचओ ने बताया कि प्रकाश पांडेय व लाल बाबू के बीच कुछ दिन पहले इस घटना का तानाबाना रचा गया था। बताया कि चालक लालबाबू आरोपी भगवती सिंह की गाड़ी चलाता था। पुलिस का यह दावा कितना सच है, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं इस घटना को 12 वर्ष पूर्व भगवती सिंह के पुत्र सिंटू सिंह की हुई हत्या के बदले के रूप में लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed