फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   honour killing in ballia : father killed daughter due to love affair in ballia

प्यार पर भारी पिता की झूठी शान: बेटी के मोहब्बत से खफा बाप ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, नहर में बहाया था शव

Sun, 25 Aug 2024 04:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में युवती की हत्या के 11 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया। युवती की हत्या उसके पिता ने ही की थी। वह दूसरी बिरादरी के लड़के से प्यार करती थी और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात से नाराज था। 

विज्ञापन
honour killing in ballia : father killed daughter due to love affair in ballia
honour killing in ballia - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के गड़वार थाना के पखनपुरा गांव में नहर की पुलिया के पास 11 दिन पहले मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पिता ने ही कुल्हाड़ी से बेटी की हत्या कर शव को नहर में बहा दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार पकड़ी थाना के हरखबसंत गांव निवासी निवाहन वर्मा राजस्थान में निजी कंपनी में नौकरी करता है। बेटी मनी (22) दूसरी बिरादरी के लड़के से प्यार करने लगी थी। इसकी खबर लगी तो उसने प्रेमी से मिलने से मना किया। बेटी की शादी दूसरी जगह तय करने के लिए पिता जुलाई में परिवार के साथ गांव आया। 
विज्ञापन


बेटी दूसरी जगह शादी न करने पर अड़ी थी। निवाहन वर्मा ने पुलिस को बताया की काफी समझाने-बुझाने के बावजूद वह नहीं मानी। प्रतिष्ठा खोने के डर से 11 अगस्त की रात राजस्थान जाने के बहाने बेटी को गांव के बाहर नहर के पास ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर की थी हत्या

कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया। लेकिन शव पुल में फंसने के कारण पानी के बहाव में आगे नहीं गया। थाना प्रभारी मूलचन्द चौरसिया ने बताया की अज्ञात मिले शव के मामले में जांच की गई तो हत्या का मामले सामने आया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव मिलने से एक दिन पूर्व सड़क पर मिले थे खून के धब्बे व चप्पल
पकड़ी थाना के हरखबसंत गांव के पास 12 अगस्त को सड़क पर खून के धब्बे व चप्पल मिली थी। पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी। खून मिलने के दूसरे दिन कुछ दूरी पर पखनपुरा गांव के पास नहर में युवती का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed