{"_id":"61238329c45b775f8e12f6d9","slug":"boat-overturned-in-surha-tal-ballia-due-to-storm-and-rain-youth-died-due-to-drowning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलियाः तेज आंधी-बारिश के बीच सुरहा ताल में पलटी नाव, मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः तेज आंधी-बारिश के बीच सुरहा ताल में पलटी नाव, मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत
Mon, 23 Aug 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:46 PM IST
सार
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा निवासी विवेक साहनी (25) रविवार शाम सुरहा ताल में नाव से मछली मारने गया था। उसी समय तेज आंधी-बारिश के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और विवेक ताल के अंदर डूब गया।
विज्ञापन
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बलिया जिले के सुरहा ताल में नाव पलटने से सूर्यपुरा गांव निवासी युवक की मौत हो गई। रविवार शाम तेज-आंधी बारिश के बीच नाव पलट गई थी। सोमवार सुबह काफी खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा निवासी विवेक साहनी (25) पुत्र रमाशंकर साहनी रविवार की शाम सुरहा ताल में नाव से मछली मारने गया था। उसी समय तेज आंधी-बारिश के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और विवेक ताल के अंदर डूब गया। राखी का त्योहार होने की वजह से उसकी मां मायके गई थी। घर में सिर्फ पत्नी, दादी और पिता मौजूद थे।
विज्ञापन
मछली मार कर देर शाम तक घर वापस न आने पर घरवालों को चिंता होने लगी। खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात हो जाने की वजह से कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह दर्जनों मछुआरों ने नाव से खोजना शुरू किया। ताल के अंदर नैहट्टी के पास नाव और विवेक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विवेक की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय लेखपाल सतेंद्र राणा, एसआई राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालेंदु रजक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरजू साहनी, ब्लॉक प्रमुख भोला सिंह आदि भी मौके पर पहुंच गए। शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।