{"_id":"6673e5da472c6318550951ef","slug":"boat-capsized-in-ganga-river-due-to-storm-sailor-died-in-ballia-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंधी में गंगा नदी में पलटी नाव, मल्लाह की मौत; मछली पकड़ने के लिए नाव में हुआ था सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंधी में गंगा नदी में पलटी नाव, मल्लाह की मौत; मछली पकड़ने के लिए नाव में हुआ था सवार
Thu, 20 Jun 2024 01:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:48 PM IST
सार
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के प्रबोधपुर गांव के मल्लाह की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह मछली पकड़ने के लिए नाव में सवार हुआ था। इसी दौरान सुबह अचानक नाव पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह ग्राम सभा के प्रबोधपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मल्लाह की गुरुवार की भोर में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह है मामला
प्रबोधपुर गांव निवासी उमाशंकर साहनी (55 ) पुत्र श्रीकिशुन साहनी रोज की तरह बुधवार को भी गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ दो लोग और थे। तीनों डेंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डालकर नाव में ही सो गए।
विज्ञापन
गुरुवार की भोर में अचानक आंधी आई तो नाव पलट गई। तीनों गहरे पानी में चले गए, लेकिन उसमें से उत्तम साहनी और उनका गोपालगंज निवासी एक मित्र किसी तरह तैरकर नदी के उस पार बिहार की तरफ बाहर निकल गए। वहीं उमाशंकर गंगा नदी में डूब गए।
विज्ञापन
सुबह मल्लाहों ने उसी स्थान पर तलाश की तो उमाशंकर का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।