फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bloody body of a young man found behind the school

Ballia News: स्कूल के पीछे मिला युवक का रक्तरंजित शव

Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bloody body of a young man found behind the school
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्रीनगर के मेघा मठ स्कूल के पीछे 28 वर्ष युवक का रक्तरंजित शव मिला। सोमवार को शौच के लिए गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। एक बाइक भी पास ही झाड़ी में मिली। मौके पर देसी शराब डब्बा भी फेंका हुआ था। ऐसा लग रहा था कि धारदार हथियार से श्रवण की हत्या की गई है।
विज्ञापन

काफी देर बाद शव की पहचान हुई। युवक बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमानपुर के सबलपुर निवासी श्रवण कुमार यादव उर्फ जयशंकर यादव (28) था। युवक के चाचा हरिओम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी मो. उस्मान, थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह आदि ने मौके पर पहुंच जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। श्रीनगर से मेघा मठ स्कूल होते हुए दल छपरा गांव की ओर जाने वाली सुनसान सड़क के किनारे हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

श्रवण दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो छोटे-छोटे पुत्र हैं।पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव ने बताया कि रविवार रात श्रवण ने उनके घर पर ही खाना खाया था। राय 11 बजे फोन पर किसी ने उसे बुलाया। मैंने रात में जाने से मना भी किया। पड़ोस के योगेंद्र यादव को साथ में लेकर चला गया। उधर योगेंद्र ने बताया कि उसे अचलगढ़ मोड़ पर ही उतार दिया। इसके बाद दो मिनट में वापस आने की बात कह कहीं चला गया। एक घंटे तक वापस नहीं आने पर योगेंद्र घर वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर श्रवण के घर नहीं लौटने पर परिजन भी परेशान थे। अगले दिन उसकी रक्तरंजित लाश रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्रीनगर के मेघा मठ स्कूल के पीछे मिली। श्रवण उर्फ जयशंकर ड्राइवर का कार्य करता था। पुलिस मामले को आशनाई से जोड़कर भी देख रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी कृपाशंकर ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा होगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया। मृतक की कॉल डिलेट को खंगाला जा रहा है।
मान ली होती बात तो नहीं जाती जान : काश करमानपुर के पूर्व प्रधान एवं सबलपुर निवासी लक्ष्मण यादव की बात श्रवण यादव ने मान ली होती तो तो उसकी जान नहीं जाती। ग्रामीण यही बात कर रहे हैं। घटना की रात में लक्ष्मण यादव के साथ भोजन करने के दौरान श्रवण को फोन आया था। इसके बाद जब वह बाइक से जाने लगा तो लक्ष्मण यादव ने कहा कि रात में कहीं जाना ठीक नहीं है।
जाकर घर सो जाओ, लेकिन श्रवण नहीं माना और अपने पास के युवक योगेंद्र यादव के साथ चल गया। ग्रामीणों के अनुसार श्रवण काफी मिलनसार युवक था। हत्या के बाद आरोपियों ने श्रवण का मोबाइल भी गायब कर दिया है। एसएचओ रोहन राकेश सिंह के अनुसार श्रवण के मोबाइल नंबर पर किसका-किसका फोन आया था और उक्त नंबर से कितने देर तक बात हुई है इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

किसके सहारे कटेगा जीवन : पत्नी पूजा देवी का कहना है कि आखिर अब यह दो छोटे बच्चों का भरण पोषण किसके सहारे करेगी। पुलिस से मांग की कि श्रवण को फोन करके कौन बुलाया था। इसकी जांच होनी चाहिए। घर के अन्य बुजुर्ग सदस्य कुंभ स्नान के लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed