फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Blocked and staged.

सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने किया जाम

Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Blocked and staged.
कोतवाली के सामने सड़क जाम करते मुहल्ले वासी - फोटो : BALLIA
बलिया। कोतवाली के सामने निवास कर रहे लोगों ने वार्ड नंबर सात के सभासद प्रतिनिधि विनोद सिंह के नेतृत्व में बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित अशोक होटल के सामने जाम कर धरना दिया। इसके बाद मिड्ढी चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने मांग किया कि मिड्ढी से लेकर एनसीसी तिराहे तक सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाय।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी एके सिंह एवं जल निगम के एक्सीईएन कयुुम ने 24 घंटे के अंदर आने जाने के लिए मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। मालूम हो कि टीडी चौराहे से लेकर मिड्ढी चौराहा, कोतवाली व एनसीसी तिराहा होते हुए तीखमपुर स्थित पार्क इन होटल तक फोरलेन सड़क का निर्माण होना था। जिसके तहत पीडब्लूडी के ठेकेदार द्वारा पार्क इन से एनसीसी तिराहा तक तथा मिड्ढी चौराहे से टीडी कालेज चौराहे तक सड़क का निर्माण कर दिया गया। लेकिन मिड्ढी चौराहे से लेकर एनसीसी तिराहे तक आज तक सड़क निर्माण नहीं किया गया। जिसके कारण सड़क पर हलकी बरसात में भी कीचड़ व पानी लग जाता है। जिससे गुजरने वाले लोग गिरकर चुटहिल हो रहे है। इसके निर्माण के लिए मोहल्ले के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। लेकिन सड़क निर्माण करने का झूठा आश्वासन देकर अधिकारियों ने लोगों को सुला दिया। सड़क निर्माण नहीं होने की दशा में मोहल्लेवासियों को धूल व कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ले के लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ व पानी लग गया। जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे जल निगम के एक्सीईएन कयूम ने जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क पर लगे कीचड़ को हटवाया। वहीं 24 घंटे में आने जाने के लिए सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जामकर्ताओं ने करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। इस बाबत जल निगम के एक्सीईएन कयूूम ने बताया कि सीवर का पाइप अंदर डाला गया है। जिसके लिए जगह-जगह खुदाई भी किया गया, लेकिन वह मिल नहीं पा रहा है। जिसके कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed