फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Black army is being made to build Iron India: Puneet Issar

लौह भारत निर्माण के लिए बना रहे काली सेना : पुनीत इस्सर

Wed, 13 Oct 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Black army is being made to build Iron India: Puneet Issar
महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर आजकल काली सेना का निर्माण करने में लगे हुए हैं। काली सेना और महाभारत से जुड़े कुछ किस्से बुधवार को उन्होंने जिले के शाम्भवी धाम शंकरपुर मझौवा में अमर उजाला से एक खास मुलाकात में बताया।
विज्ञापन

कहा कि मैं अपने आपको बेहद सौभाग्यशाली समझता हूं कि ऐसी महान कृति में काम करने का मौका मिला। वो संस्कृत में कहते हैं ना भूतो ना भविष्यति महाभारत धारावाहिक ऐसा ही है। मैं आज जो हूं महाभारत सीरियल की वजह से हूं। पहले मुझे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलते थे लेकिन महाभारत ने सारी कहानी बदल दी। मेरा अस्तित्व दुर्योधन की वजह से ही है। महाभारत के वक्त का एक किस्सा भी सुनाया। महाभारत के क्लाईमेक्स की शूटिंग जयपुर में चल रही थी। लोग दूर से शूटिंग देख रहे थे। कोई मेरे पास आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। एक बुजुर्ग महिला काफी देर बाद हिम्मत जुटाकर मेरे पास आई और बोली, राजा जी, अब गुस्सा थूक भी दो, दे दो ना पांडवों को पांच गांव। उन्होंने युवा पीढ़ी को रास्ते से भटक जाने पर कहा कि स्वामी आनंद जी के मार्गदर्शन में काली सेना के निर्माण पर कार्य कर रहा हूं। जिसमें देश के युवाओं को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू - कश्मीर, पंजाब आदि सभी राज्यों में काली सेना को प्रशिक्षित करने के लिए केंद्र खोले जाएंगे। जिसमें युवाओं को फिजिकल स्वस्थ रखने के लिए उन्हें, बॉडी बिल्डिंग, मार्शल आर्ट, रेसलिंग आदि सिखायी जायेगी। उनको प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षक भी रखे जाएंगे। यह पूछने पर कि क्या काली सेना को हिन्दू सेना भी कहा जा सकता है तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल जो नाम चुना गया है वो काली माता की प्रेरणा से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन को सेलिब्रिटी होने की चुकानी पड़ रही कीमत
आयर्न खान को रेव पार्टी के दौरान पकड़े जाने पर कहा कि ड्रग्स युवाओं को बर्बाद कर रहा है। दूसरी बात यह है कि उसको सेलिब्रिटी की कीमत चुकानी पड़ रही है कि वह बड़े कलाकार का बेटा है। कहा कि जो भी सेलिब्रिटी होते हैं उनको कुछ करते वक्त सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि उनसे जुड़ी छोटी चीजे भी हाईलाइट हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed