{"_id":"597237224f1c1b47458b4600","slug":"bl-relief-from-jhajjam-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मिली राहत
ballia
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लगा बरसात का पानी
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गुरुवार की देरशाम से आसमान में काले बादल छा गए और रात से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं बारिश ने नगर पालिका तथा नगर पंचायतों की पोल खोलकर रख दी। पानी लग जाने के कारण राहगीरों को चलने में काफी दिक्कतें आई। किसान दिन भर रोपाई कार्य में मशगूल दिखे।
गुरुवार की शाम से मौसम ने अचानक करवट लिया और लोगों को एक बार फिर से सावन का अहसास कराया। देररात गरज-तड़प के साथ हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। पानी के चलते वातावरण में ठंड का एहसास लोगों ने किया। वहीं कई बार आसमान में बिजली चटकने के कारण लोग दहशत से सिहर उठ रहे थे। रसड़ा-टिकादेवरी मार्ग स्थित कोटवारी चट्टी पर शुक्रवार की भोर में 4 बजे तेज आंधी पानी के दौरान विशालकाय इमली का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से घंटों मार्ग अवरुद्ध रहा।
उधर किसान बारिश को लेकर खुश दिखे। किसान अपने-अपने खेत में धान की रोपाई करने में मशगूल दिखे। खेतों में नर्सरी लगाने के लिए किसानों ने मजदूरों की तलाश करते रहे। लेकिन एक ही साथ सभी खेतों में रोपाई का कार्य शुरू होने से गांव में मजदूरों की किल्लत भी देखने को मिली। वहीं बारिश होने के चलते जमीन पर फैलने वाली सब्जियों के भाव में एक बार फिर से तेजी आ गई है। बारिश के चलते नगर के निचले इलाकों में जहंा जलभराव हो गया तो वहीें कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान दिखे।