बलिया। भाजयुमो ने निधरिया ग्राम पंचायत के भगवानपुर बूथ पर शनिवार को मास्क और सैनिटाइजर बांटा। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश गहलोत, भाजयुमो नेता दीपू सिंह रघुवंशी मौजूद रहे। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से एक-एक घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर बांटने को कहा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया। नगर के यारपुर बेदुआ मुहल्ले में जिला उपाध्यक्ष धर्म भारती के नेतृत्व में घर-घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया गया। घुरहू नारायण के छपरा में नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी व बनकटा मुहल्ले में जिला मीडिया प्रभारी सोनू ने वितरण किया। जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने बताया की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने स्थानीय सेक्टर पर मास्क और सैनिटाइजर वितरण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य 6 जून से 10 जून तक करेंगे। जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय ने बताया की 8 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर वर्चुअल युवा सम्मेलन का आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिले के 200 युवाओं को प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुन्ना कुमार, अजित वर्मा, अभिषेक सिंह, दीपक केशरी, शक्ति सिंह, संजीव कुमार सोनू, मनीष पांडेय, अभय साहनी, शिवांश जायसवाल, मनीष सिंह, मृणाल सिंह उपस्थित रहे।