फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP workers will go from house to house for this work from 1 to 10 February

इस काम के लिए एक से 10 फरवरी तक घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will go from house to house for this work from 1 to 10 February
बांसडीह। भाजपा बांसडीह मंडल के बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में बुधवार को बांसडीह डाकबंगला पर संपन्न हुई। जिसमें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एक फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक लोगों के घर-घर जाकर नागरिकता कानून की सच्चाई को बताएंगे और मिस्ड कॉल के माध्यम से उनका समर्थन हासिल करेंगे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक से 10 फरवरी के बीच घर घर जाकर नागरिकता कानून के बारे में लोगों को समझायेंगे और पार्टी द्वारा जारी किए गए नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से उनका समर्थन हासिल करेंगे। मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक बूथ अध्यक्षों तक को जिम्मेदारी दी गई है और प्रत्येक व्यक्ति को सौ मिस्ड कॉल करवाने हैं। श्री ओझा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से विरोधी पस्त होते जा रहे हैं और अब झूठे भ्रामक प्रचार के माध्यम से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर अमित यादव, राजेश तिवारी, राजू पटेल, प्रवीण राजभर, संटू तुरहा, राकेश प्रजापति, श्यामजी वर्मा, शनि राजभर, सुबोध तिवारी, गौतम बिंद, शशिकांत यादव, सुग्रीव साहनी, संजीत शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मुनजी कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed