फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP will soon announce big

भासपा जल्द ही करेगी बड़ा एलान

Sat, 18 Jun 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 18 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP will soon announce big
पत्रकारों से बात करते भासपा के जिला प्रभारी सुनील सिंह
 बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को छितौनी स्थित बसपा  कार्यालय पर हुई जिसमें आगामी 2017 विधानसभा चुनाव फतह के  लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए  जोन कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने कहा कि प्रदेश की सरकार हम मामले में विफल  साबित हो रही है। इसलिए आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता बहन मायावती को आशा भरी निगाहों से देख रही है। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है।  जिसमें सर्वधर्म एवं सर्वसमुदाय के लोगों को सम्मान मिलता है।
विज्ञापन


कहा कि बसपा सरकार में दबे-कुचले लोगों को न्याय मिलता था। प्रदेश सरकार के नजर में  मात्र पांच जिला ही विकास के लिए अहम है। शेष जगहों पर खानापूर्ति हो रही है। क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा  सरकार ने चुनाव से पूर्व महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का वादा किया  था, लेकिन इस सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में  गुंडाराज कायम हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश से  सपा सरकार को जड़ से उखाड़ देने का आह्वान किया। इसके अलावा महफूज आलम,  शिवकुमार राम, सुरेंद्र निषाद, संतोष कुमार ने बैठक को संबोधित किया। इस  दौरान क्षेत्र के दर्जनों सपाइयों ने बसपा का दामन थामा। इस मौके पर नूरूलबसर अंसारी, इनल सिंह, संजय सिंह, रविंद्र गुप्ता, अनिल राव, संजय  चौहान, जावेद अंसारी, अनिल राजभर, शंभू राजभर आदि रहे। संचालन संतोष  राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed