{"_id":"6b049eb65e544bef8d02bdb1","slug":"three-day-prabhat-pheris-conclude-guru-nanak-devs-prakash-parv-to-be-celebrated-on-the-24th-ballia-news-c-190-1-ana1001-177756-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन, 24 को मनेगा गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन, 24 को मनेगा गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
नगर में प्रभात फेरी निकालकर भ्रमण करते सिख समुदाय के लोग। जागरुक पाठक
बलिया। श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व मंगलवार (24 नवंबर) को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिख समाज की ओर से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा, जहां दिन और रात के विशेष दीवान सजाए जाएंगे।
कमेटी के प्रधान हरजीत सिंह चावला ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान कीर्तनी जत्था गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेगा। इसके बाद अरदास होगी और गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सिख समाज की ओर से चौक में विशेष सेवा शिविर भी लगाया जाएगा, जहां स्नानार्थियों को लंगर वितरित किया जाएगा।
इससे पूर्व, पर्व की तैयारियों के क्रम में निकाली जा रही तीन दिवसीय प्रभातफेरियों का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभातफेरी चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंची, जहां कीर्तन और अरदास के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
अंतिम प्रभातफेरी में कमेटी के सदस्य जगजीत सिंह बाबू, सुरजीत सिंह एडवोकेट, इंद्रपाल सिंह सोनू, रणजीत सिंह राजू, बलबीर सिंह चावला, हरजिंदर सिंह राजू, विश्वजीत सिंह, विशाल सिंह और गुरुबक्श सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल रही।