फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP sitting on dharna against the arbitrariness of the electricity department

Ballia News: बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई

Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP sitting on dharna against the arbitrariness of the electricity department
नगरा। क्षेत्र में लचर विद्युत आपूर्ति और विभाग की मनमानी से आजिज भाजपा कार्यकर्ता उपकेंद्र पहुंच कर धरने पर बैठ गए। छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीओ को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने 48 घंटे में मांगें पूरी न होने पर अगली रणनीति बनाने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगरा क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति से व्यापारी, किसान व आम लोग पूरी तरह परेशान हैं। शासन का 18 घंटा विद्युत आपूर्ति का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। अनियमित विद्युत कटौती से परेशान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोगों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली महकमे के अफसरों ने तय कर लिया है कि भ्रष्टाचार करके धन उगाही करो और गरीब जनता को परेशान करो। जनता कष्ट में रहेगी और यहां के अधिकारी कर्मचारी मस्त रहेंगे, ऐसा नहीं चलेगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता कैलाश बिहारी सिंह ने कहा कि यह योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश है। अनियमित विद्युत कटौती के वजह से किसान धान की खेती नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारी परेशान हैं। अफसरों का लूटखसोट जारी है। इतनी भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल रही है। ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में पहुंचे एसडीओ बीबी राय को कार्यकर्ताओं ने विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार करने, जर्जर तारों को बदलने, शासन के मंशा के अनुरूप किसानों को चोरी के नाम पर उत्पीड़न न करने, फाल्ट के नाम पर अनावश्यक रूप से विद्युत कटौती न करने सहित छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। धरना में कैलाश बिहारी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, राजीव सिंह चंदेल, गणपति गोड, राजू सोनी, रामायण ठाकुर, मुंशी यादव, अमरेंद्र सोनी, कृष्ण कुमार कुशवाहा, संतोष पाण्डेय, नागेंद्र सिंह, प्रिंस गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed