फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MP virendra singh mast announces plans to build auditorium in Mulayam Singh's memory in ballia

BJP सांसद अनोखे अंदाज में देंगे मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि: बलिया में बनेगा नेता जी की याद में सभागार हॉल

Wed, 19 Oct 2022 12:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Oct 2022 12:22 PM IST
सार

बीजेपी सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ये ऑडिटोरियम हॉल बनाकर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। मुलायम सिंह यादव व्यक्तित्व के धनी और जमीन से जुड़े नेता थे। वो हमेशा नीचे तबके के लोगों के बारे में सोचते थे और उनके लिए काम भी करते थे। 

विज्ञापन
BJP MP virendra singh mast announces plans to build auditorium in Mulayam Singh's memory in ballia
भाजपा सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की याद में बलिया में एक सभागार (ऑडिटोरियम हॉल) बनाने का फैसला लिया गया है और ये निर्णय बलिया से बीजेपी सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने लिया है। ऑडिटोरियम हॉल बनाने के लिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं। बीजेपी सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ये ऑडिटोरियम हॉल बनाकर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव व्यक्तित्व के धनी और जमीन से जुड़े नेता थे। वो हमेशा नीचे तबके के लोगों के बारे में सोचते थे और उनके लिए काम भी करते थे। 

विज्ञापन

BJP MP virendra singh mast announces plans to build auditorium in Mulayam Singh's memory in ballia
वीरेंद्र सिंह 'मस्त' - फोटो : अमर उजाला

आम जनता की समस्याओं के प्रति नेता जी संवेदनशील थे। उन्होंने आजीवन लोक नायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर काम किया और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 
बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को बलिया सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में ये एलान किया।  इस संबंध में बीजेपी सांसद ने जिलाधिकारी बलिया को पत्र भी लिख दिया है। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed