फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP has no faith in justice and courts: Ambika

भाजपा की न्याय व न्यायालय में आस्था नहीं : अंबिका

Tue, 27 Aug 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
BJP has no faith in justice and courts: Ambika
बलिया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि भाजपा की न्याय व न्यायालय में आस्था नहीं है। वह विपक्षी पार्टी के नेताओं और जाति विशेष पर आरोप लगाकर बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है। भाजपा के बड़े पदाधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप साबित होने पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका फोकस सिर्फ सपा व पदाधिकारियों को बदनाम करने का है। सपा दुष्कर्मियों का साथ नहीं देती है।
विज्ञापन

एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने राहत इंदौरी का शेर पढ़ते हुए कहा कि ''अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम, मुंसिफ भी तू वकील भी तुम, जिसे चाहो हराम कर दो, जिसे भी चाहो हलाल कर दो...।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के उपचुनाव में पांच सीटों के अलावा तीन अन्य सीटों पर इंडिया गठबंधन जीतेगा। 69000 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में या अन्य सभी सरकारी नौकरियों मे संविधान की मंशा के अनुरूप आरक्षण के नियम का पालन करते हुए अन्य पिछड़े वर्ग, अनुसुचित जाति एवं जनजाति के लोगों का हक देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिले में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। जले ट्रांसफॉर्मर समय से नहीं बदले जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार रोजगार देने के सवाल पर गाल बजाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। जिले में उद्योग लगाने व रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में प्रयास और परिणाम शून्य है।
जल जीवन मिशन के तहत जिले की तमाम सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। नरही वसूली कांड में बड़े आरोपी और थानाध्यक्ष को सरंक्षण देने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी तो ऐसी लूट की पुनरावृत्ति रोकना संभव नहीं है।

चितबड़ागांव मे टोंस नदी पर बना सड़क पुल जर्जर हो गया है। आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में वांछित परिणाम नहीं मिलने पर भाजपा की प्रदेश सरकार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और अधिकारियों को इसको लेकर आगाह भी किया है। एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि पीडीए में अगड़े जाति के लोग भी है, जिन्हे अब तक लाभ नहीं मिला है, उन सब की लड़ाई सपा लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed