{"_id":"61ed991e03ee7f5b0017107c","slug":"bjp-government-has-no-attachment-to-democratic-set-up-ramgovind-ballia-news-vns635133988","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार का लोकतांत्रिक ढांचे से कोई लगाव नहीं : रामगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार का लोकतांत्रिक ढांचे से कोई लगाव नहीं : रामगोविंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। वर्तमान भाजपा सरकार का लोकतांत्रिक ढांचे से कोई लगाव नहीं है। आम जनमानस के दु:ख दर्द से भी इन्हें कुछ लेना देना नहीं है। ये लोग एन-केन सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं। चुनावी सफलता के लिए जनता को कुचलने और देश को तबाह करने वाली नीतियों को अपनाने में भाजपा को कोई संकोच नहीं हैं। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने रविवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर युवा एवं छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधन में कहीं।
उन्होंने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। सत्ता में बैठे लोग ऐसी संस्थाओं को अतिक्रमित कर लोकतंत्र को पंगु बनाने का सपना देख रहे हैं। सपा की सरकार बनने पर जिन संगठनों की आवाज भाजपा सरकार में नहीं सुनी गई उन सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण सबसे पहले किया जाएगा। छात्रसंघ के चुनाव एव निरस्त परीक्षाओं को तत्काल कराया जाएगा। सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ भी रहे।
स्टार प्रचारकों की सूची में हुए शामिल
बलिया। नेताप्रतिक्ष रामगोविंद चौधरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के साथ इस सूची में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को आठवें स्थान पर रखा गया हैं। रामगोविंद चौधरी बांसडीह विधानसभा से विधायक हैं। इस बारे भी टिकट की दावेदारी है। अपने चुनाव के साथ उन्हें पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।