रसड़ा। भय भूख भ्र्ष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाये उपर्युक्त उद्गार भाजपा की जनविश्वास यात्रा में सोमवार को रात्रि में नगर के प्यारेलाल चौराहे पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के सांसद डॉ रामापति राम त्रिपाठी ने ब्यक्त किया। उमड़े जन सैलाब ने पुष्प कर गाजे बाजे के जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के सरकार में समाज का हर वर्ग खुशहाल है। क्योंकि सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के सभी के लिए लागू की गई। नतीजा है कि आवास, शौचालय, किसान सम्मान, पेंशन, नि:शुल्क खाद्यान सभी का लाभ सभी जाति धर्म के लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूख भय भ्रष्टाचार मिटाने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में अपने सभी वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश गुंडा, माफिया मुक्त प्रदेश बन गया है। क्योंकि उनका संकल्प था कि अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चले जाएं अन्यथा उनकी जगह जेल में होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर ऐतिहासिक रूप से काम किया है। जिससे विरोधियों को आलोचना की कोई गुंजाइश ही नहीं बची है। इस दौरान रथ यात्रा पर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेंद्र तिवारी, विधायक सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहू, अनूप गुप्ता, हरिश द्विवेदी, प्रदीप सिंह के साथ ही महंत कौशलेंद्र गिरि, वशिष्ठ नारायण सोनी, सतवीर सिंह मंटू, हरिनारायण राजभर, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, हिमांशु सिंह, संदीप सोनी, वेदप्रकाश सिंह रिंकू, अवधेश सिंह, रजनीश चौबे, आशुतोष पाण्डेय, शंकर दयाल पांडे, हर्षनारायण सिंह, मयंक शेखर तिवारी, सुरेश पांडेय, कन्हैया प्रसाद, अजीत भारद्वाज, जनार्दन राजभर, अविनाश सिंह, अविनाश सोनी, मंगल सिंह आदि रहे।