फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP going out with tractors, told to be friendly to farmers

ट्रैक्टरों के साथ निकलने भाजपाई, बताया किसानों का हितैषी

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
BJP going out with tractors, told to be friendly to farmers
बलिया। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को टाउन पॉलिटेक्निक मैदान से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। शहर के साथ ही अन्य मार्गों पर घूमने के बाद इसका समापन टीडी कालेज चौराहे पर हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों का हितैषी बताया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली का मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अन्य नेताओं के साथ शुभारंभ किया। कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में सोचती है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसान सम्मान निधि, फसल दुर्घटना बीमा, व प्राकृतिक आपदा में मदद भाजपा सरकार की ही देन है। विशिष्ट अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ला ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। विधायक सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए जितना होगा मैं करुंगा। मुख्य वक्ता उपेंद्र सिंह बंधु प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय मंत्री अंजनी कुमार सिंह, अरुण सिंह, विधायक धनंजय कन्नौजिया, हिमांशु सिंह मंटू, आशुतोष सिंह, वंश नारायण राय, आधारित सिंह, आशुतोष सिंह, मंगल सिंह सेंगर, पशुपतिनाथ ओझा, भोला, दिलीप सिंह, अजय सिंह, अरुण वर्मा, भुवाल सिंह, अखिलेश वर्मा, राकेश ठाकुर आदि थे। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय और संचालन अभिजीत तिवारी ने किया।
विज्ञापन

ट्रैक्टरों के लश्कर के साथ पहुंचे विधायक
भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली में जिल समय उद्घाटन किया गया उस समय लगभग 50-60 ट्रैक्टर ही मौजूद थे। बैरिया विधायक 300 से ज्यादा ट्रैक्टरों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो उनमें जोश भर गया। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बैरिया के देवराज ब्रह्म मोड़ से पालिटेक्निक के मैदान में पहुंचे। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों के नाम पर फर्जी आंदोलन चलाने वाले को एक संदेश देना है कि प्रदेश व देश के किसान योगी और मोदी सरकार के साथ है। भाजपा सरकार ही किसानों की एकमात्र एक हितैषी हैं। सपा ने साइकिल यात्रा निकालाीतो हमने मोटरसाइकिल यात्रा निकाल कर संदेश दिया। अब ट्रैक्टर जुलूस निकाल कर विरोधी पार्टियों को यह संदेश दे रहे हैं कि किसानों के नाम पर सस्ती राजनीति मत करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed