फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP: Attempts to balance caste equations with new executive

भाजपा : नई कार्यकारिणी से जातीय समीकरण साधने की कोशिश

Fri, 03 Apr 2026 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP: Attempts to balance caste equations with new executive
भाजपा के जिला मंत्री बनी विजयलक्ष्मी सिंह।
बलिया। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में पार्टी की तरफ से आगामी विस चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को साधते हुए जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पदों पर रखा गया है। इनमें पूर्व सांसद भरत सिंह की बेटी को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है। इसमें नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ज्यादा महत्व दिया गया है।
विज्ञापन

26 पदाधिकारियों में 9 नगर विधानसभा क्षेत्र के हैं। नई कार्यकारिणी में सात महिलाओं को रखा जाना था लेकिन तीन महिलाओं को ही जगह मिली है। नई टीम में 50 वर्ष से कम युवा जोश को महत्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल की संस्तुति पर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक आईटी तथा एक सोशल मीडिया समेत 29 जिला पदाधिकारी को शामिल किया गया है। वहीं, 61 सदस्यों की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी टीम में डाॅ. मिलन राम, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णा पाण्डेय, योगेश सिंह, तारकेश्वर गोंड़, संतोष पांडेय, शशि चौरसिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। आलोक शुक्ला, संजीव कुमार डंपू तथा हिमांशु प्रताप सिंह मंटू महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री के रूप में आलोक सिंह मोनू, राजेश सिंह, सुधीर पांडेय, विजय लक्ष्मी सिंह, रीना राव, भरत राय, अजय राजभर, मंटू बिंद शामिल हैं। पंकज सिंह जुगुनू को मीडिया प्रभारी तथा उमाशंकर सैनी को कोषाध्यक्ष के साथ हरिनारायण गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी कमलेश कुमार पांडेय को दी गई है। आईटी के संयोजक संजीव कुमार सिंह बनाए गए, वहीं सोशल मीडिया के प्रभारी नितेश मिश्रा तथा सह संयोजक लवकुश कुमार मद्धेशिया बनाए गए हैं। इसके साथ ही कुल 61 कार्यसमिति सदस्य की भी घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर पुनः 2027 में भाजपा सरकार बनाने में पुरजोर कोशिश के साथ बलिया में सातों विधानसभा में जीत दर्ज करने के लिए लग जाए।
विज्ञापन

विजयालक्ष्मी का भाजपा के जिला मंत्री बनने पर हर्ष
बैरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री भरत सिंह की पुत्री विजयालक्ष्मी सिंह को भारतीय जनता पार्टी का जिला मंत्री बनने पर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। विजयालक्ष्मी सिंह ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी हित में संकल्पित रहने का संकल्प दोहराया है। विजयालक्ष्मी सिंह पिछले एक वर्ष से बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय राजनीति में हैं। उनका लगातार गांव-गांव भ्रमण, जनसंपर्क व सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed