फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bird Flu: Instructions to prepare a list of ducks and poultry farms in the district

बर्ड फ्लू: जिले में बत्तख, पोल्ट्री फार्मों की सूची तैयार करने का निर्देश

Sat, 09 Jan 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu: Instructions to prepare a list of ducks and poultry farms in the district
बलिया। केरल में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) वायरस की पुष्टि के बाद शासन के निर्देश पर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक मिश्र ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कुक्कुट, बतख और पोल्ट्री फार्मों पर बॉयोसिक्योरिटी का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि बतख, पोल्ट्री फार्मों की सूची, पक्षियों की संख्या, आपूर्ति का स्थान और मुख्यालय से दूरी का विवरण अपडेट कर लिया जाए। संचालकों से लगातार संपर्क में रहें और किसी पक्षी की बीमारी या मौत होने पर तत्काल उसकी सूचना दें। पक्षियों को असाधारण बीमारी या मौत होने की स्थिति को लेकर पशुपालन और वन विभाग के अधिकारी भी हमेशा अलर्ट रहें। यदि कहीं संक्रमण की स्थिति आए तो तत्काल उधर जानवरों व मनुष्यों के आवागमन पर रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन

पीपीई किट का करें प्रयोग
बलिया। पक्षियों की मौत की सूचना मिलने पर सीवीओ को निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि निरीक्षण के समय पीपीई किट का प्रयोग अवश्य किया जाए। इसके साथ ही शव विच्छेदन पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर में होगा हाई अलर्ट
बलिया। डॉ. अशोक ने बताया कि जनपद में यदि कहीं भी बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया जाता है तो 10 किमी की परिधि में आने वाले क्षेत्र को अलर्ट जोन बनाकर कार्य किया जाएगा। न कोई वाहन और वहां का सामान बाहर जाएगा और न ही कोई अंदर आएगा। फार्म पर काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को पीपीई किट पहन कर कार्य करने का भी निर्देश दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में अगर रोग की आशंका हो तो हाल ही में मृत अथवा रोगी पक्षियों को मारने के पश्चात 10 स्वस्थ पक्षियों के क्लोएकल एवं ओरोफेरिन्जियल/ट्रेवियल स्वैव तथा 10 रोगी पक्षियों के सीरम सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंदनगर, भोपाल भेजा जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में निदेशालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 082-274192, 2741901 पर संपर्क किया जा सकता है।
- डॉ. अशोक मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed