{"_id":"6abfe6b5e8f3942d3d05e051","slug":"bike-stolen-from-dealership-incident-caught-on-cctv-ballia-news-c-190-1-ana1001-174224-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एजेंसी से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एजेंसी से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर बाजार स्थित एक बाइक एजेंसी से बाइक चोरी का मामला आया है। चोरी की पूरी वारदात एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक चेहरा गमछे से ढके हुए एजेंसी की छत पर चढ़ते और रस्सी के सहारे नई बाइक नीचे उतारते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारी प्रतिदिन रात में बंद करने से पहले सभी बाइकों की गिनती करते हैं। 29 सितंबर की रात काउंटिंग के दौरान एक नई बाइक कम मिली। इसके बाद कर्मचारियों ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में 28 सितंबर की रात करीब 12 बजे तीन युवक एजेंसी के पीछे पहुंचे। तीनों ने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। उनके हाथ में रस्सी भी दिखाई दे रही है। संदिग्ध युवक ईंट की दीवार में बनी दरार के सहारे एजेंसी की छत पर चढ़े। इसके बाद एक नई बाइक को छत पर ले जाकर रस्सी के सहारे नीचे उतारा और बाइक लेकर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का घटनाक्रम कैद होने के बाद एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी।
गड़वार थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।