फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike riding youth dies in road accident, one referred

Ballia News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक रेफर

Tue, 11 Jun 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident, one referred
बलिया। रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित संवरा चट्टी के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच तेज रफ्तार गुजर रही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, घायल युवक को रसड़ा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रामनगर संवरा निवासी सुनील कुमार गोंड (36) साइकिल से कहीं निमंत्रण पर जा रहे थे। अभी वे संवरा चट्टी के समीप पहुंचे थे, तभी कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव निवासी युगल कुमार (20) की बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच, कोई अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को रौंदते भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने जांच के बाद युगल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed