{"_id":"649912306dcd1853fd06d565","slug":"bike-riding-miscreants-shot-the-young-man-in-ballia-2023-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 26 Jun 2023 09:51 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 26 Jun 2023 09:51 AM IST
सार
बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिकन्दरापुर टिकुलिया निवासी संजय यादव अपने गांव के ही संदेश यादव के साथ कसेसर बाजार से घर जा रहा था।
विज्ञापन
अभी वह गांव से कुछ पहले ही था तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से संजय पर गोली चला दी। गोली संजय के पीठ में लगी। ग्रामीणों के अनुसार दो बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वहीं गोली लगने के बाद संदेश सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को सूचना देते हुए बाइक से इलाज के लिए मऊ लेकर निकल गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमपुरा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। कुछ समय बाद सीओ रसड़ा फहीम भी पहुँचकर मातहतों से जानकारी लेने लगे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन