फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pawan Singh failed to appear for the hearing; the court imposed a fine of 1,000.

Ballia News: पेशी पर नहीं पहुंचे पवन सिंह, कोर्ट ने लगाया एक हजार रुपये का हर्जाना

Thu, 10 Sep 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pawan Singh failed to appear for the hearing; the court imposed a fine of 1,000.
बलिया। भोजपुरी सिने स्टार एवं गायक पवन सिंह के खिलाफ पत्नी ज्योति सिंह की ओर से दाखिल भरण-पोषण के मामले में बुधवार को परिवार न्यायालय में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

पेशी पर पवन सिंह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलापति ने पवन सिंह पर एक हजार रुपये का हर्जाना लगाया। अगली सुनवाई की तारीख पर उपस्थित होने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढी मोहल्ला निवासी ज्योति सिंह ने करीब तीन वर्ष पूर्व परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के लिए वाद दाखिल किया था। यह मामला वर्तमान में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलापति की अदालत में विचाराधीन है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह की अनुपस्थिति पर अदालत ने हर्जाना लगाया और अगली तारीख पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति सिंह की ओर से दाखिल वाद में कहा गया है कि उनकी शादी 6 मार्च 2018 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पवन सिंह के साथ मिड्ढी स्थित मायके में हुई थी। अर्जी में ज्योति सिंह ने वैवाहिक जीवन के दौरान मानसिक प्रताड़ना, अपमान और दहेज में कार की मांग किए जाने समेत कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पवन सिंह की वार्षिक आय करीब 10 करोड़ रुपये है। इसी आधार पर उन्होंने अपने भरण-पोषण के लिए हर महीने पांच लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed