फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike riders are sprinting by tripping without a helmet

बिना हेलमेट के ट्रिपलिंग कर फर्राटा भर रहे बाइक सवार

Thu, 11 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riders are sprinting by tripping without a helmet
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर जाते युवक। - फोटो : BALLIA
परिवहन और पुलिस विभाग नवंबर को यातायात माह के रूप में मना रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह से प्रचार-प्रसार करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सब कागजों में ही हो रहा है। वहीं, लोग नियम तोड़ने पर आमादा हैं। एक तो हेलमेट नहीं पहन रहे, दूसरे एक बाइक पर तीन से चार लोग बैठाकर फर्राटा भर रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा भी कार्रवाई तो दूर इन्हें रोकना-टोकना में जरूरी नहीं समझा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पुलिस व परिवहन विभाग नवंबर को पुलिस यातायात माह में लोगों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करने के साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। लेकिन लोगों पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा। कहीं भी नियमों का अनुपालन होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

20 मिनट में गुजरी 80 बाइक, स्रिर्फ 12 के सिर पर हेलमेट
बलिया। यातायात नियमों के पालन की हकीकत यह है कि नगर के चित्तू पांडेय चौराहा से मालगोदाम पर मंगलवार दोपहर 11:00 बजे से 11:20 बजे के बीच 80 बाइक सवार गुजरे इनमें से महज 12 ने ही हेलमेट लगा रखा था। 20 मिनट में 32 से अधिक बाइक तीन सवारी वाली गुजरीं। वहीं 12 बाइक सवार कान में मोबाइल लगाकर बात करते फर्राटा भरते नजर आए। जबकि परिवहन विभाग व यातायात पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता का पाठ पढ़ा रही है। दोपहर दो बजे कालिकन बाजार में भी यातायात नियमों के पालन का हाल यही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed