फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider seriously injured after being hit by trolley, referred

Ballia News: ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर

Fri, 13 Jun 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured after being hit by trolley, referred
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के घुरी बाबा के टोला गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुखपुरा गांव निवासी बृजेश राजभर (40 ) बृहस्पतिवार को किसी कार्य से सिकंदरपुर तहसील जा रहे थे। जैसे ही वह घुरी बाबा के टोला के समीप पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बृजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल बृजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रॉली की गति तेज थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद ट्रॉली चालक वाहन समेत भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed