{"_id":"64c40119147c17ead4028536","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-ballia-news-c-190-1-bal1001-561-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे ट्रैक्टर एवं बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के कुबरी निवासी अरविंद (20), सिपाही (20), सोनू (17) बाइक से प्रधानपुर आ रहे थे। पीछे से ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान अरविंद एवं सिपाही की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
.