{"_id":"6a4aa8d4b2ac6f347708b8b4","slug":"bike-overturns-after-encountering-a-nilgai-five-year-old-child-dies-ballia-news-c-190-1-bal1001-167974-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नीलगाय के सामने आने से पलटी बाइक, पांच साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नीलगाय के सामने आने से पलटी बाइक, पांच साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
नगरा। नगरा-गड़वार मार्ग पर बछईपुर ईंट भट्ठे के समीप रविवार को नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे पांच साल के मासूम सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई।
नगरा थाना क्षेत्र के सरयांबगडौरा गांव निवासी सुनील कुमार (35) पत्नी गुड़िया देवी (30) पांच वर्षीय पुत्र सुशांत को बाइक से लेकर बछईपुर जा रहे थे। बछईपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार और गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल न्यू पीएचसी बछईपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गुड़िया देवी को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मऊ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।