फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike found on Jayaprabha Bridge, family members accused of murder of youth

Ballia News: जयप्रभा सेतु पर मिली बाइक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Bike found on Jayaprabha Bridge, family members accused of murder of youth
बैरिया/जयप्रकाश नगर। एनएच-31 स्थित मांझी घाट पर पर बने जयप्रभा सेतु पर लावारिस अवस्था में खड़ी बाइक बृहस्पतिवार की देर शाम बैरिया पुलिस ने बरामद की। जांच में पता चला कि उक्त बाइक मांझी थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र करण कुमार की है। जानकारी होने के बाद करण कुमार के भाई विपिन बिहारी प्रसाद ने शुक्रवार को बैरिया थाना में तहरीर देकर भाई की हत्या कर उसे सरयू नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बैरिया पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजे करण अपनी बाइक लेकर मांझी चट्टी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात्रि आठ बजे रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा निवासी उसके दोस्त विकास कुमार ने फोन करके बताया कि करण की बाइक जयप्रभा सेतु पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी है। उसका मोबाइल बंद है। सूचना पाकर पुलिस बाइक को उठाकर थाने लाई। लगभग 24 घंटे बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं मिला। पीड़ित भाई की तहरीर पर बैरिया थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

हत्याकांड में नामजद है लापता युवक : 17 फरवरी 2019 की रात मांझी थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव निवासी धुरंधर चौधरी की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसमें बीरबहादुर उर्फ करण को भी नामजद कर जेल भेजा गया था। हालांकि छह माह बाद अदालत से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed