फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collides with truck, one dead

ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck, one dead
बैरिया। बैरिया-रेवती मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए । दोनों की स्थिति गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिवचक दयाछपरा निवासी चन्दन वर्मा (35), तूफानी वर्मा (30), शिवजी गोड़ (25) सोमवार को लगभग सात बजे शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर बैरिया के तरफ से अपने गांव शिवचक जा रहे थे। चिरैया मोड़ के आगे पेट्रोल पंप के निकट खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे चन्दन वर्मा की मौत हो गई। शिवजी गोड़ व तूफानी वर्मा घायल हो गए। पुलिस ने चन्दन वर्मा के शव को कब्जे में ले लिया। शिवजी गोड़ व तूफानी वर्मा को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों की स्थिति गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed