{"_id":"5d3c982b8ebc3e6cbd38eb1e","slug":"bike-collides-with-pole-youth-dies-ballia-news-vns4752647116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पोल से टकराई, मऊ के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पोल से टकराई, मऊ के युवक की मौत
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बोडि़या गांव के पास शुक्रवार को मऊ जिले के कुचाई इनामीपुर, थाना मधुबन निवासी सुनिल कुमार (38) पुत्र राजेंद्र प्रसाद किसी कार्य से बाइक से बलिया आए थे। शनिवार को वापस घर जाते समय सुखपुरा के समीप बाइक पोल से टकरा गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह युवक किसी कार्य से बलिया आया हुआ था। वहां से बाइक से अपने घर मऊ जा रहा था। इसी बीच सुखपुरा के पास बाइक पोल से टकराई गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों ने उसके मोबाइल से परिवार के लोगों को दिया। सूचना मिलते ही युवक के पिता भाई एवं बहनोई जिला अस्पताल पहुंच गए। लड़के की मौत के खबर सुनते ही पिता एवं भाईयों ने अस्पताल परिसर में रोने लगें साथ में आए बहनोई ने सभी लोगों को किसी तरह शांत कराया। पिता और भाई को रोते बिलखते देख वहा मौजूद लोगों का भी आंखे नम हो गई। बहनोई अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना लोगों ने मोबाइल से घायल होने का दिया था। यह आभास हो गया था कि कुछ अनहोनी हो गई है। घर से बाइक लेकर हमेशा बलिया आना जाना रहता था।