फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collided with a tree, Mau resident youth died

Ballia News: पेड़ से टकराई बाइक, मऊ निवासी युवक की मौत

Tue, 01 Apr 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree, Mau resident youth died
रसड़ा। क्षेत्र के मड़ई गांव के समीप रविवार की रात्रि पेड़ से असंतुलित बाइक टकराने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पीपरसाथ ग्राम निवासी शुभम पांडेय (32) किसी कार्य से सरायभारती आया था। रविवार को रात्रि में लगभग आठ बजे वापस अपने घर जा रहा था कि मडई गांव के समीप बाईक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों के सूचना पर पहुंचे पकवाइनार चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक शुभम पांडेय की शादी दो साल पहले अंशू पांडेय से हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है, वह चार भाइयों में सबसे छोटा था और दुबई में रह कर निजी संस्था में नौकरी करता था। होली पर वह अपने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed